Site icon Asian News Service

गुजरात में मगरमच्छ ने एक लड़की को मार डाला

Spread the love

वेरावल (गुजरात), 11 नवंबर (ए) गुजरात के जूनागढ़ जिले के गिर पश्चिम वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक नदी में बुधवार को बर्तन धोते समय 15 वर्षीय एक लड़की को मगरमच्छ ने मार डाला। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) दुष्यंत वासवदा ने कहा कि पीड़िता हीरलबेन वाघ के शव का अब तक पता नहीं चल पाया है और उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा, “लड़की सुबह सात बजे के आसपास मछुंदरी नदी में बर्तन धो रही थी जब एक मगरमच्छ ने उसे पानी में खींच लिया और उसे मार डाला।’’

Exit mobile version