Site icon Asian News Service

चंद्रयान-3 के लैंडर ने सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र को चुना : इसरो

Spread the love

बेंगलुरु, 23 अगस्त (ए) चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर ‘विक्रम’ ने चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए अपेक्षाकृत एक समतल क्षेत्र को चुना। उसके कैमरे से ली गयी तस्वीरों से यह पता चला है।.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि विक्रम के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचने के तुरंत बाद ‘लैंडिंग इमेजर कैमरा’ ने ये तस्वीरें कैद कीं। तस्वीरें चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल का एक हिस्सा दिखाती हैं। उसने कहा, ‘‘लैंडर का एक पैर और उसके साथ की परछाई भी दिखायी दी।’’.

Exit mobile version