Site icon Asian News Service

झारखंड उच्च न्यायालय को मिले दो नये न्यायाधीश

Spread the love

रांची, 15 सितंबर (ए) झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी और न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने मंगलवार को शपथ ग्रहण किया।

मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन ने न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी एवं न्यायमूर्ति दीपक रोशन को अदालत के व्हाइट हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

दोनों को उच्च न्यायालय का स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। अदालत में अब कुल 17 न्यायाधीश हो गए हैं। अभी भी यहां आठ न्यायाधीशों के पद रिक्त हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के महापंजीयक अंबुज नाथ ने हिंदी व अंग्रेजी में न्यायाधीशों का नियुक्ति पत्र पढ़़ा।

दोनों को फरवरी 2019 में उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

Exit mobile version