लातेहार: 22 जुलाई (ए)
यह हादसा चंदवा पुलिस थाना इलाके में राष्ट्रीय-राजमार्ग पर दामोदर गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान उसी गांव की रहने वाली रेखा देवी (32) और चंदवा के रहने वाले एसयूवी चालक अरविंद कुमार (34) के तौर पर हुई है। चार घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि शेष तीन घायलों का इलाज चंदवा अस्पताल में ही चल रहा है.।चंदवा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. मामले की पूरी जांच की जा रही है. मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा जा रहा है।