Site icon Asian News Service

दिल्ली में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश

Spread the love

नयी दिल्ली, चार जून (ए) दिल्ली में शुक्रवार को धूल भरी आंधी आने के बाद हल्की बारिश हुई।

गर्मी और आर्द्र मौसम के बीच दिल्ली के लोगों के लिए यह बारिश अपने साथ राहत लेकर आई है। यहां न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।

Exit mobile version