बांदा (उप्र): 20 मार्च (ए)
कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस के मुताबिक, बेलाताल कस्बे की 16 साल की किशोरी ने आरोप लगाया कि सात माह पूर्व पप्पू नामक युवक ने डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया था जिससे वह (पीड़िता) गर्भवती हो गई है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में एक अज्ञात युवक को भी आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के आधार पर जांच की जा रही है। शनिवार को पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई जाएगी और जांच के निष्कर्ष के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है या गिरफ्तार नहीं किया गया।