Site icon Asian News Service

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने बताई देवेंद्र फडणवीस के डिप्टी सीएम बनने की वजह

Spread the love


मुंबई,01 जुलाई (ए)। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की नई सरकार में देवेंद्र फडणवीस के उप मुख्यमंत्री बनने में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है। बता दें कि एक दिन पहले नाटकीय घटनाक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के हाथों राज्य की कमान होगी। पहले उन्होंने कहा कि वो सरकार से बाहर रहेंगे लेकिन, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के मनाने पर उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
शुक्रवार को महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा,”मुझे पता है कि कई लोग कल की घटना से स्तब्ध हैं। लेकिन जो देवेंद्र फडणवीस के साथ हुआ वह अप्रत्याशित नहीं था।” संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ”भाजपा ने हिंदुत्व की विचारधार को आगे ले जाने के लिए शिंदे का मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन किया। लेकिन शिंदे ने स्वयं फडणवीस को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कहा। इसलिए फडणवीस ने दिल्ली में हमारे नेताओं से अनुमति ली।

Exit mobile version