Site icon Asian News Service

देश में सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल जारी

Spread the love


नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (ए)। देश में
कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या दिनांक 25 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार  को सूर्यग्रहण ग्रस्ताग्रस्त खंड सूर्य ग्रहण के रूप में ही दिखाई देगा। यह खंड सूर्य ग्रहण स्वाती नक्षत्र एवं तुला राशि में होगा। इस ग्रहण से कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य ग्रहण और सूतक के नियमों का पालन करना चाहिए। इसके अलावा ग्रहण के समाप्त होने पर घर की साफ सफाई के बाद ही स्नान कर मंदिर के पट खोलने चाहिए। इसके लिए आपको ग्रहण का स्पर्शन काल और मोक्ष काल पता होना चाहिए। मोक्षकाल में सभी स्थानों में कुछ मिनटों का कम या ज्यादा हो सकता है।  सार्वभौमिक परिदृश्य में भारतीय स्टैण्डर्ड टाइम के अनुसार ग्रहण का स्पर्श दिन में 4:29 बजे, मध्य 5:14 बजे एवं मोक्ष 5:42 बजे होगा। ग्रहण का कुल औसत समय 73 मिनट का होगा। सूर्य ग्रहण का समय देश के अलग अलग स्थानों पर अलग-अलग होता है। तथा मुक्त भी सूर्यास्त के स्थानीय समय के अनुसार होगा। 

   स्थान          स्पर्श         मोक्ष             कितने देर तक
प्रयागराज   4:40 दिन में     5:27 सायं      47 मिनट
 गोरखपुर    4:38 दिन में     5:29 सायं     51 मिनट
लखनऊ      4:36 दिन में     5:29 सायं     53 मिनट
  पटना       4:42 दिन में     5:14 सायं      32 मिनट    
 दिल्ली       4;29 दिन में     5:42 सायं      49 मिनट
मुम्बई        4:50 दिन में     6:09 सायं       69 मिनट
 उज्जैन      4:41 दिन में     5:53 सायं      72 मिनट
 काशी         4:42 दिन में    5:22 सायं    40 मिनट

Exit mobile version