Site icon Asian News Service

नीमच में जनपद अध्यक्ष 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया

Spread the love

नीमच, 27 मार्च (ए) मध्य प्रदेश के नीमच में जावद जनपद के अध्यक्ष को सोमवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।.

लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि गोपाल चरण ने खोर पंचायत में एक परियोजना को मंजूरी देने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी।.

स्थानीयस्वास्थ्यधर्म/ज्योतिषWPL 2023क्रिकेटबॉलीवुडऑटोमोबाइलहॉट ऑन वेबजॉब्सरीडर्स कनेक्टHome / Neemuch

Big breaking – जनपद अध्यक्ष 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नीमचPublished: Mar 27, 2023 02:51:16 pmSubmitted by:Subodh Tripathi

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में स्थित जावद जनपद पंचायत के अध्यक्ष को लोकायुक्त की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Big breaking – जनपद अध्यक्ष 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नीमच. मध्यप्रदेश के नीमच जिले में स्थित जावद जनपद पंचायत के अध्यक्ष को लोकायुक्त की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये अध्यक्ष भाजपा समर्थित हैं, और भाजपा के दिग्गज नेताओं के करीबी हैं। जनपद अध्यक्ष की गिरफ्तारी होते ही जिले में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत जावद अध्यक्ष गोपाल चारण को 50 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में आवेदक बलराम जाट पिता रामनारायण जाट निवासी ग्राम पंचायत खोर तहसील जावद जिला नीमच से ग्राम पंचायत खेड़ा राठौड़ में ई कक्ष भवन निर्माण की राशि 5,00,000 रुपए स्वीकृत करने के लिए 10 प्रतिशत के हिसाब से 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया हैं। जिसमें लोकायुक्त टीम के बसंत श्रीवास्तव निरीक्षक लोकायुक्त और टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि जावद क्षेत्र में रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार हुए जावद जनपद अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के विश्वसनीय लोगों में से एक हैं। वहीं दूसरी और जिस सरपंच (शिकायतकर्ता) से रिश्वत मांगी गई थी, वह भी भाजपा से जुड़े हैं। लोगों का कहना है कि ये लोग भाजपा के खेमे से हैं।

Exit mobile version