Site icon Asian News Service

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्धांजलि दी

Spread the love

प्रयागराज, आठ जनवरी (ए) पश्चिम बंगाल और बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता त्रिपाठी केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह प्रयागराज में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पर करीब आधा घंटे रुके और उनके बेटे एवं अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी तथा बहू कविता यादव त्रिपाठी से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।.

Exit mobile version