Site icon Asian News Service

पाकिस्तान जाना चाहते हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह

Spread the love


मिर्जापुर , 03 दिसम्बर एएनएस। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नेआज कहा कि उनकी इच्छा पाकिस्तान जाने की है। यह पूछे जाने पर क्या वह पाकिस्तान गए हैं, उन्होंने कहा कि वह गए तो नहीं हैं लेकिन जाना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह गुरुवार को मिर्जापुर जिले में थे। देर शाम उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन किए।
उसके बाद नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपचंद्र जैन के निवास पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी इच्छा पाकिस्तान जाने की है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी बदला नहीं जा सकता। इसके लिए पाकिस्तान से बातचीत की जानी चाहिए। किसान बिल के बारे में कहा कि केंद्र सरकार ने यह कानून निजी कंपनियों के इशारे पर बनाया है। इससे गरीब किसान को कोई लाभ नहीं है बल्कि उसे नुकसान ही है।
यदि किसान को उसकी उपज का मूल्य कंपनी नहीं देती है तो वह न्यायालय नहीं जा सकता बल्कि एसडीएम उसका मामला सुलझाएगा। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है और उनकी लड़ाई में बराबर की भागीदार है। किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा। डब्ल्यूटीओ सदैव ही भारत पर दबाव बनाती रही है, लेकिन कांग्रेस की सरकारों उसका दबाव बर्दाश्त नहीं किया। किसान मामले में पीएम मोदी ने शांता कुमार की कमेटी बनाई। आज अमित शाह ने भी कुछ कहा है। यदि पहले ही कहे होते तो इसकी नौबत ही क्यों आती। कहा कि इस मसले को इसीलिए सिलेक्ट कमेटी को भेजे जाने की मांग की जा रही थी ताकि वहां चर्चा हो सके। पीएम ने तो बिना चर्चा के ही इस बिल को पास करा दिया।

Exit mobile version