Site icon Asian News Service

प्रियंका ने लोगों से धार्मिक आधार पर वोट देने से बचने का आग्रह किया

Spread the love

देवास (मप्र), आठ नवंबर (ए) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मध्य प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बुधवार को निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान धर्म का मुद्दा उठाया जाता है। वाद्रा ने लोगों से धार्मिक आधार पर वोट देने से बचने का आग्रह किया।.

कांग्रेस महासचिव देवास जिले के खातेगांव में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं।.उन्होंने उपस्थित लोगों से सवाल किया, ‘‘लोग कहते हैं कि मध्य प्रदेश आरएसएस की प्रयोगशाला है जब भी चुनाव आते हैं, धर्म का मुद्दा उठाया जाता है… हर किसी की भावनाएं धर्म से जुड़ी होती हैं, चाहे वह किसी भी धर्म को मानने वाला हो। जब धर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है और वोट मांगे जा रहे हैं, तो क्या आप अपनी आंखें नहीं खोलेंगे?’’

Exit mobile version