प्रेमी से झगड़े के बाद लड़की ने नदी में छलांग लगाई

झारखण्ड पूर्व सिंहभूम
Spread the love

जमशेदपुर: एक अगस्त (ए) झारखंड के जमशेदपुर में शुक्रवार दोपहर एक लड़की ने अपने प्रेमी से विवाद के बाद एक पुल से उफनती खरकई नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुमित्रा प्रमाणिक (18) ने सोनारी थाना क्षेत्र में डोबो पुल से नदी में छलांग लगा दी।

सोनारी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी कुमार सरयू आनंद ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों को लापता लड़की की तलाश में लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण तलाशी अभियान प्रभावित हो रहा है।

भुइयाडीह निवासी सुमित्रा बिष्टुपुर में ‘पेइंग गेस्ट’ के तौर पर रह रही थीं। वह अपनी एक दोस्त के साथ पुल पर गई थीं।

पुलिस ने बताया कि पुल पर पहुंचने के बाद सुमित्रा का अपने प्रेमी से फोन पर झगड़ा हो गया जिसके बाद वह नदी में कूद गई।