Site icon Asian News Service

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दो लोगों को मौत की सजा

Spread the love

अगरतला, चार अक्टूबर (ए) त्रिपुरा की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में दो लोगों को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2019 का है।.

सहायक लोक अभियोजक सुदर्शन शर्मा ने कहा कि 17 जून, 2019 को उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर में बच्ची का उसके पड़ोसियों ने अपहरण कर लिया था।.सुदर्शन शर्मा के मुताबिक बच्ची के माता-पिता ने बाद में पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बच्ची का शव उसके घर से लगभग छह किलोमीटर दूर एक चाय बागान में मिला।

पुलिस ने इस मामले में जांच कर दोनों को बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या का जिम्मेदार मानते हुए आरोप पत्र दाखिल किया।

सहायक लोक अभियोजक सुदर्शन शर्मा ने कहा, ‘‘ चार साल की कानूनी लड़ाई 30 सितंबर को समाप्त हुई जब विशेष न्यायाधीश अंगशुमन देबबर्मा ने दोनों को दोषी करार दिया। आज यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोनों दोषियों को मौत की सजा सुनाई है।’’

Exit mobile version