बांदा (उप्र): 26 अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार शाम एक बरसाती नाले में डूबने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी।
बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्णकांत त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार शाम बरसाती नाला पार करते समय डूबने से दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई, जिनकी पहचान कुसुमरानी (30), सिया (50) और युवक कोमल (27) के रूप में हुई।
