Site icon Asian News Service

बादल फटने से सिरमौर में मकान ढहा, पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Spread the love

नाहन (हिमाचल प्रदेश), 10 अगस्त (ए) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बादल फटने से एक गांव में पानी घुस गया और इस दौरान एक मकान ढह गया। मकान के मलबे में एक ही परिवार के पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।.

अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने की यह घटना जिले के पोंटा साहिब क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि मलागी दादियात गांव के कई घरों में पानी घुस गया है और इनमें से ही एक घर अचानक ढह गया।.

Exit mobile version