Site icon Asian News Service

बिजली कंपनी के कर्मचारी ने एक दुर्घटना में दोनों हाथ गंवाए, तीन लोगों पर मामला दर्ज

Spread the love

ठाणे (महाराष्ट्र), 10 अक्टूबर (ए) महाराष्ट्र की सरकारी बिजली वितरण कंपनी के एक अनुबंधित कर्मचारी के एक दुर्घटना में दोनों हाथ गंवाने के तीन महीने बाद नवी मुंबई पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।.

तुर्भे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके के 32 वर्षीय पीड़ित का अभी तक इलाज चल रहा था। उसने उपचार के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद सोमवार को मामला दर्ज किया गया।.

Exit mobile version