Site icon Asian News Service

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ शामिल हुए तुषार गांधी; कांग्रेस ने इसे ‘ऐतिहासिक’ बताया

Spread the love

शेगांव (महाराष्ट्र), 18 नवंबर (ए) महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी शुक्रवार को सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए और कांग्रेस ने उनकी भागीदारी को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया।.

सात नवंबर से महाराष्ट्र से होकर गुजर रही यात्रा सुबह करीब छह बजे अकोला जिले के बालापुर से फिर शुरू हुई और कुछ घंटे बाद शेगांव पहुंची, जहां लेखक और कार्यकर्ता तुषार गांधी इसमें शामिल हुए ।.

Exit mobile version