इंदौर: 18 मार्च (ए) मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के एक मकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कुंदन मंडलोई ने ‘
उन्होंने कहा, ‘‘मकान से सात लोगों के शव निकाले गए हैं। बचाव कार्य समाप्त हो गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।’’इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच आग लगी थी. दमकल और प्रशासन की टीमें बचाव अभियान में लगी रही । फिलहाल आग पर काबू पा लिया है, लेकिन सात लोगों की मौत हो गई है. बिल्डिंग की दो मंजिलों को खाली करा लिया है, अभी एक और मंजिल की जांच की जा रही है.