Site icon Asian News Service

मप्र के उमरिया जिले में तेंदुए का शव मिला

Spread the love

उमरिया (मप्र) 11 सितंबर (ए) मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में शुक्रवार को एक गांव के पास जंगल में चार साल की उम्र का तेंदुआ मृत पाया गया।

वन विभाग के उप मंडल अधिकारी आर एल शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर बरबसपुर गांव के पास तेंदुए का शव मिला है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि तेंदुए को एक बाघ द्वारा मारा गया है। यह बाघ इस इलाके में अक्सर देखा गया है। बाघ के पग के निशान तेंदुए के शव के पास भी पाये गये हैं।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

Exit mobile version