Site icon Asian News Service

महिला ने भांजे से कराई पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

Spread the love

बरेली (उप्र), 24 सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।.

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) मुकेश मिश्रा ने रविवार को बताया कि फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में आरती नामक महिला का अपनी शादी से पहले से ही मानवेंद्र सिंह नामक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था। मानवेंद्र रिश्ते में उसका भांजा भी लगता है।.

मिश्रा ने बताया कि आरती की शादी तीन साल पहले रामवीर से हुई थी लेकिन उसके बाद भी उसने मानवेंद्र से अपने संबंध नहीं तोड़े। रामवीर ने कई बार इसका विरोध किया जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था।

उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर आरती ने पिछली 21 सितंबर को मानवेंद्र और उसके दोस्त सौरभ की मदद से अपने पति की हत्या करवा दी।

मिश्रा ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version