मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला

खेल
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी मुंबई इंडियंस का सामना दुबई क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए मुंबई की टीम में दो बदलाव हुए हैं। टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या को आराम देते हुए जयंत यादव को खिलाया है वहीं जेम्स पैटिंसन की जगह नाथन कूल्टर नाइल को मौका मिला है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी टीम में तीन बदलाव किए हैं। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल और तुषार देशपांडे की जगह पृथ्वी शॉ, हर्शल पटेल और प्रवीण दूबे को खिलाया है।

FacebookTwitterWhatsapp