Site icon Asian News Service

मुंबई में 16 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या

Spread the love

मुंबई, 24 जून (ए) यहां मालवानी इलाके में बृहस्पतिवार को 16 वर्षीय एक किशोरी ने अपने घर में कथित तौर पर खुद को पंखे से लटका कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर में राठोड़ी क्षेत्र में लड़की अपने घर में पंखे से लड़की हुई मिली।

अधिकारी ने कहा कि घटना के समय लड़की का परिवार घर से बाहर गया था। उन्होंने कहा कि लड़की की छोटी बहन ने बार-बार दरवाजा खटखटाया जिसके बावजूद लड़की से दरवाजा नहीं खोला, इसके बाद उसने परिवार को खबर दी।

अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है और लड़की ने इससे पहले भी ऐसा प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version