Site icon Asian News Service

युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

Spread the love

आगरा, चार दिसंबर (ए) उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक की हत्या मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (शहर) विकास कुमार ने बताया कि एत्माद्दौला निवासी सनी 21 नवंबर को लापता हो गया था और 23 नवंबर को गोकुलपुरा यमुना किनारे झाड़ियों में उसका शव मिला था। उन्होंने बताया कि सनी के परिवार ने रेखा नामक महिला और उसके साथी मुकेश पर शक जताया था।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सनी की हत्या में दो और लोग भी शामिल थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस ने कहा कि रेखा ने पूछताछ में बताया कि उसकी मुकेश से दोस्ती थी। मुकेश ऑटो चलाता था और महिला को कारखाने लेने और छोडऩे के लिए आता था।

पुलिस के अनुसार रेखा ने बताया कि सनी जबरन उससे दोस्ती करना चाहता था और यह बात जब उसने मुकेश को बताई तो उसने उसकी हत्या की साजिश रची।

Exit mobile version