यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा हवाई हमला, कम से कम छह लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

मॉस्को: 16 अगस्त (एपी) यूक्रेन ने रविवार को रूस के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों ड्रोन से हमला किया, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रातभर में 822 ड्रोन नष्ट किए, जिनमें से 600 रूस की राजधानी की ओर बढ़ रहे थे।रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रातभर में यूक्रेन के 822 ड्रोन नष्ट किए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक करीब 600 ड्रोन राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे, जिनमें से लगभग एक-तिहाई को मॉस्को क्षेत्र के ऊपर ही मार गिराया गया। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि एक यूक्रेनी ड्रोन के निजी मकान से टकराने के बाद 83 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि पोडॉल्स्क शहर में यूक्रेनी हमले के कारण ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के एक गोदाम में आग लग गई। दक्षिण-पश्चिमी रूस के रोस्तोव क्षेत्र के तीन शहरों को भी ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया। क्षेत्रीय गवर्नर यूरी स्ल्यूसर के अनुसार, 150 से अधिक ड्रोन से किए गए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। कई मकान और एक रेलवे स्टेशन क्षतिग्रस्त हुए तथा जंगल में आग लग गई।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि रूसी मिसाइल हमले में क्रिवी रिह शहर में दो लोगों की मौत और 14 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सूमी शहर में भी एक व्यक्ति की मौत हुई। दक्षिणी जापोरिज्जिया क्षेत्र में एक मकान पर रूसी हमला होने से एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। जेलेंस्की ने कहा कि रूस जहां तक बैलिस्टिक मिसाइलों से पहुंच सकता है, वहां नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने क्रिवी रिह में एक धातु संयंत्र और कीव में कई सैन्य-औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाया।