कीव,आठ अक्टूबर (ए)। रूस ने पूर्वी यूक्रेन के क्रामाटोर्स्क शहर में ड्रोन और गाइडेड बम से हमला किया है। इस हमले में 30 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सुबह हुए इस हमले में 14 और लोग घायल हो गए।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि यह हमला बस स्टॉप के पास हुआ, जहां दो बसें चल रही थीं। पुलिस की ओर से पोस्ट की गई तस्वीरों में सड़क पर मलबे के बीच शव बिखरे हुए और एक बस का जला हुआ ढांचा दिखाई दे रहा था क्षेत्रीय गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने टेलीग्राम एप पर कहा, ‘ये युद्ध के नतीजे या सूखे आंकड़े नहीं हैं। ये वे लोग हैं जिन्हें रूसी सेना ने मारा है।’
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मॉस्को की सेनाओं ने क्रामाटोर्स्क और यूक्रेन के किले वाले इलाके के अन्य शहरों पर ड्रोन और गाइडेड-बम हमलों को तेज कर दिया है। यह इलाका डोनेट्स्क क्षेत्र में उनकी सुरक्षा का मुख्य आधार है।
