Site icon Asian News Service

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी, देखें पूरा परीक्षा शेड्यूल

Spread the love


लखनऊ,08 मार्च (ए)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। वहीं इटर की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी।  परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का होगा। आगे देखिए हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा का पूरा कार्यक्रम-
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिन्दी – 24 मार्च 2022
गृह विज्ञान – 26 मार्च 2022
चित्रकला/कम्प्यूटर – 28 मार्च 2022
संस्कृत/संगीत वादन – 29 मार्च 2022
वाणिज्य – 30 मार्च 2022
विज्ञान – 4 अप्रैल 2022
अंग्रेजी – 6 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान – 9 अप्रैल 2022
गणित – 12 अप्रैल 2022
मंगलवार को यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। आगे नीचे परीक्षाा टाइम-टेबल का पीडीएफ भी दिया जा रहा है जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं। जिन लोगों के मोबाइल पर पीडीएफ दिख न रहा हो वे अंत में बोर्ड परीक्षा टाइम-टेबल को इमेज फॉर्मेट में भी देख सकते हैं-
UP Board Exam Date 2022 : 70% पाठ्यक्रम पर होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, घोषणा से पहले लीक हुई समय-सारिणी

Exit mobile version