Site icon Asian News Service

राजस्थान की भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से निधन

Spread the love

जयपुर, 30 नवम्बर एएनएस। राजस्थान के राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। 
बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, राजसमंद (राजस्थान) से विधायक बहन किरण माहेश्वरी जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।
साथ ही आगे लिखा कि किरण जी के साथ राजनीतिक-सामाजिक जीवन में लम्बे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा।

Exit mobile version