राष्ट्रपति मुर्मू बरेली पहुंचीं, राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री ने स्वागत किया

उत्तर प्रदेश बरेली
Spread the love

लखनऊ-बरेली: 30 जून (ए)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार सुबह बरेली पहुंचीं जहां वह भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति यहां स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आईवीआरआई के 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपाधि व पुरस्कार वितरण करने के बाद समारोह को संबोधित करेंगी।