Site icon Asian News Service

सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में की मां पाटेश्वरी की पूजा,किया आदर्श गौ सेवा केन्द्र का शुभारंभ

Spread the love

बलरामपुर, 17 अक्टूबर एएनएस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को शारदीय नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर मे माँ पाटेश्वरी की पूजा की है और आदर्श गौ सेवा केन्द्र का शुभारंभ भी किया। फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को सुबह उन्होंने देवीपाटन मंदिर मे स्थित माँ पाटेश्वरी का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने आज मंदिर परिसर में बने आदर्श गौ सेवा केन्द्र का शुभारंभ भी किया।
उन्होने मंदिर के महंत और पुजारियों से मुलाकात की और मंदिर का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर है। जिसके चलते उनका यहां आना जाना लगा रहता है। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के जरिए महिला शक्ति योजना का शुभारंभ भी किया और फिर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

Exit mobile version