Site icon Asian News Service

सीएम योगी ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

लखनऊ,24 अक्टूबर एएनएस। यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। पूरे भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धा भाव और हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाता है।

उन्‍होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा परुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।

Exit mobile version