Site icon Asian News Service

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व कुक ने बताया, एक्टर को नहीं देखा डॉक्टर के पास जाते या दवाई लेते

Spread the love

मुंबई, 02अगस्त एएनएस। सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब तक कई लोगों के बयान सामने आ चुके हैं। अब सुशांत के पूर्व कुक अशोक ने सुशांत की हेल्थ और रिया चक्रवर्ती को लेकर बात की है। एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए सुशांत के पूर्व कुक अशोक ने बताया कि उन्होंने कभी सुशांत को डॉक्टर के पास जाते नहीं देखा और ना ही दवाई लेते हुए। उन्होंने बताया कि वह सिंतबर 2019 को अपने घर गए थे और फिर जब अक्टूबर को वापस आए तो अशोक को बताया गया कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। अशोक ने कहा कि उन्हें बताया गया कि रिया ने उन्हें निकाला है। 
सुशांत की हेल्थ को लेकर अशोक ने कहा कि सुशांत बिल्कुल ठीक थे, लेकिन रिया के साथ यूरोप ट्रिप के बाद वह बीमार रहने लगे थे। अशोक ने बताया कि पहले उन्हें ये जानकारी दी गई थी कि सुशांत को डेंगू है, लेकिन अब पता चला कि वह डिप्रेशन में थे।

Exit mobile version