Site icon Asian News Service

10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Spread the love

नई दिल्ली,03 नवंबर एएनएस। देश के 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह शुरू हुए। मध्य प्रदेश में 28, गुजरात में 8, उत्तर प्रदेश में 7, ओडिशा, नागालैंड, कर्नाटक और झारखंड में 2-2 सीटों और छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीट पर मंगलवार को मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान निष्पक्ष मतदान के लिये सभी व्यवस्था पूरी की जा चुकी है।

Exit mobile version