यूक्रेन पर रूस के हमले में 18 लोगों की मौत, 100 से अधिक व्यक्ति घायल

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

कीव: दो जून (एपी) रूस ने बीती रात यूक्रेन के कीव और दूसरे शहरों पर सैकड़ों ड्रोन व दर्जनों मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 131 व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल के हफ्तों में मॉस्को के हवाई हमलों का अभियान तेज करने का आदेश दिया है। माना जा रहा है कि इसका उद्देश्य यूक्रेन में अमेरिकी निर्मित वायु रक्षा प्रणालियों की कमी का फायदा उठाना और रूस में बढ़ती निराशा के बीच लोगों को यह विश्वास दिलाना है कि चार साल से जारी युद्ध में देश बढ़त बना रहा है।