नयी दिल्ली: चार
मालवीय नगर के हौज रानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई, जिससे लोग स्तब्ध रह गए। कई स्थानीय लोगों सहित बचावकर्मी पांच मंजिला संकरी इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंचे। घटना के समय इमारत में कई लोग सो रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि इमारत में प्रवेश और निकास का केवल एक ही द्वार था, खिड़कियां स्थायी रूप से सील थीं और मुख्य द्वार सेंसर से संचालित होता था। इन सभी कारकों से मिलकर इमारत एक तरह से मौत का जाल बन गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 58 लोगो को होटल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 21लोगो को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों मेंनौ भारतीय शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायल गंभीर हालत में हैं। यह हाल के वर्षों में शहर की आग लगने की सबसे भीषण घटनाओं में से एक है।
मृतकों में अधिकांश मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के हैं। उनके परिजनों का इलाज चंद दूरी पर स्थितमैक्स अस्पताल में किया जा रहा था, जिस वजह से वे होटल में ठहरे हुए थे।
इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने इससे पहले होटल मालिक और उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था और उन्हें ढूंढने के लिए एक अभियान शुरू किया था।