पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गार्ड शुभम को गंभीर रूप से घायल पाया। उन्होंने बताया कि उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यादव ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है तथा घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार बंदूक गार्ड की थी और लड़का वीडियो बनाने के लिये उसे लिये हुए था तभी गोली चल गयी।
पुलिस ने बताया कि गोली किन परिस्थितियों में चली, इसकी जांच की जा रही है।
