Site icon Asian News Service

दुकान में धूम्रपान करने से रोकने पर एक शख्स ने कर्मचारी पर चलाई गोली

Spread the love

गुरुग्राम (हरियाणा), 26 नवंबर (ए) हरियाणा के गुरुग्राम में 24-घंटे खुली रहने वाली एक दुकान में धूम्रपान करने से रोकने पर एक अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के कर्मचारी पर कथित तौर पर गोली चला दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।.

शिकायत के अनुसार, शख्स शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हाथ में जलता सिगरेट लेकर सेक्टर 22 स्थित दुकान में आया। जब सुरक्षाकर्मी ने उससे अंदर धूम्रपान न करने का अनुरोध किया, तो उसने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान उसने कर्मचारियों पर गोली चला दी किन्तु सभी बाल-बाल बच गये। इस बारें में कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version