लंदन: 19 नवंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने बुधवार देर रात जारी एक साक्षात्कार में यूक्रेन के प्रति अमेरिकी सरकार की नीति की परोक्ष रूप से आलोचना करते हुए कहा कि उनका मानना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के रुख और अमेरिकी जनता के विचारों में ‘‘बहुत बड़ा अंतर’’ है।
ब्रिटिश सेना में सेवा दे चुके और छह साल कैलिफोर्निया में बिताने के बाद पिछली गर्मियों में अपने देश लौटे हैरी ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि ब्रिटेन पिछले एक दशक से रूस के साथ संघर्ष की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह एक बार फिर सेना में सेवा देने के लिए तैयार हैं।
