तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बच्चों समेत सात लोगों को कुचला

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची: छह नवंबर (ए) झारखंड के खूंटी जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह हादसा बृहस्पतिवार रात कर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर हुआ, जब 18 पहियों वाले ट्रक ने अंधेरे में एक तीव्र मोड़ पर मुड़ते समय लोगों को कुचल दिया।खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने ‘ बताया, ”तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने लोगों को कुचल दिया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।”

उन्होंने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।