हाथरस (उप्र): 19 मई (ए) हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के ढकपुरा गांव में शराब पीने के बाद मामूली कहा-सुनी के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 
उन्होंने बताया कि ढकपुरा निवासी राम सिंह के पुत्र सोनू को बागला जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में बड़े अस्पताल भेजा गया। लेकिन उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु माथुर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि दोनों एक ही समुदाय व परिवार के हैं और उनमें शराब पीने के बाद मामूली कहा-सुनी हुई थी जिसके बाद यह घटना हुई है।