भदोही में बकरीद की पूर्व संध्या पर मस्जिद के बाहर युवक से मारपीट, 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा

उत्तर प्रदेश भदोही
Spread the love

भदोही (उप्र): 28 मई (ए)) भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की पूर्व संध्या पर मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले एक युवक से भीड़ ने बुरी तरह मारपीट की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोप है कि युवक ने नमाज पढ़ाने वाले हाफिज से शरीयत को लेकर कुछ जानकारी मांगी थी। जवाब देने के बजाय हाफिज ने बाहर आकर लोगों को इकट्ठा कर लिया और युवक पर हमला कर दिया।