Site icon Asian News Service

शादी के 5 घंटे बाद ही दुल्हन हुई फरार, फिर–

Spread the love


शाहजहांपुर, 14 मार्च (ए)। यूपी के शाहजहांपुर में रविवार को लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी के 5 घंटे बाद दुल्हन जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। इस मामले में परिजनों ने दुल्हन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने लुटेरी दुल्हन की तलाश में दबिश दे रही है।
मामला थाना पुवायां जेबां गांव का है। एक महिला ने बताया कि उसके देवर की शादी नहीं हुई थी। पुवाया के मोहल्ला छावनी निवासी युवक और मुंड़ा गांव के साथी ने महिला से उसके देवर की शादी कराने की बात की थी। शादी के बदले 30 हजार खर्च करने को कहा। हामी भरने पर आरोपी युवक महिला और उसके देवर को अपने साथ फर्रुखाबाद ले गया। वहां 12 मार्च को पुवाया के देवी स्थान मंदिर में महिला के देवर से युवती की शादी करा दी गई। इसके बाद महिला अपने देवर और उसकी दुल्हन को अपने घर ले गई। घर पहुंचने के करीब 5 घंटे बाद रात में दुल्हन अचानक गायब हो गई। उसका पता लगने पर महिला और उसके परिवार के लोग घंटों तलाशते रहे। पता चला कि दुल्हन घर में रखी नगदी और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गई है। पीड़ित महिला और उसका देवर पुवायां कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने दुल्हन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बता दें इससे पहले छापाबोझी गांव में भी एक युवक से शादी कराने के नाम पर 70 हजार ठग लिए गए थे। लखीमपुर बलिया कस्बे की एक युवती से शादी कराई गई थी। जो बाद में जेवर लेकर फरार हो गई थी। ऐसे मामलों में कई लोग बदनामी के डर से रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाते हैं।

Exit mobile version