Site icon Asian News Service

यूपी में सपा की सरकार बनने पर हर महिला के खाते में दिए जाएंगे 1000 रुपये:अखिलेश

Spread the love


मिर्जापुर, 27 फरवरी (ए)। यूपी के  मिर्जापुर में आयोजित सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ऐलान किया कि अगर अगले साल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश की हर एक महिला के खाते में 1000 रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना की और सपा की योजनाओं की चोरी कर नाम बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाइप पेयजल मिशन योजना सपा के शासन की थी जो भाजपा नाम बदलकर खुद श्रेय ले रही है।
सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी की राजनीति निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सपा भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। प्रदेश के अगड़े, पिछड़े, गरीब, दलित और अल्पसंख्यक सभी सपा की तरफ देख रहे हैं। आगे कहा कि भाजपा ने पांच वर्षों में कोई काम नहीं किया। सपा के शासन में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कर रही है। इससे पहले यहाँ पहुँचने पर
अखिलेश यादव ने शनिवार को विंध्यचाल में मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। माघी पूर्णिमा पर शनिवार को सुबह ही वह कुछ समर्थकों के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को करीब आधा घंटा मां विंध्यवासिनी मंदिर में रहे। दर्शन-पूजन के साथ ही उन्होंने मंदिर प्रांगण का भ्रमण भी किया। मिर्जापुर में इसके बाद अखिलेश यादव कंतित दरगाह पर गए।

Exit mobile version