Site icon Asian News Service

अखिलेश यादव ने बोला हमला, कहा-सरकार का बुलडोजर कहां चलना चाहिए, दुष्कर्मियों के घर या फिर…

Spread the love


जौनपुर, 12 जनवरी एएनएस। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार जौनपुर में यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला और कहा कि जो लोग बुलडोजर लेकर घूम रहे हैं, वो पहले यह बताएं कि बुलडोजर कहां चलना चाहिए। जिनके घर के नक्शे पास नहीं है उनके घरों पर या जहां 50 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के घरों पर।वह जौनपुर के बरसठी ब्लॉक के आदमपुर निगोह स्थित श्रीराम महाविद्यालय में पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
सांसद अखिलेश यादव ने लोगों से कहा कि यह आखिरी चुनाव है इस बार जरूर समाजवादी पार्टी को जिता देना। अगर नहीं जीते तो उम्मीद मत रखना कि लोकतंत्र जिंदा रहेगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश की जनता जान चुकी है कि विकास और गरीबों की लड़ाई सिर्फ सपा ने लड़ी है। भाजपा सरकार ने लोगों को अपमानित किया है। कहा कि यदि किसानों की बात सरकार ने नहीं मानी तो वह इन्हें सत्ता से हटाने का कार्य करेगी। आरोप लगाया कि सरकार सब कुछ पूंजीपतियों को देना चाहती है। पत्रकारों ने जब ओवैसी के यूपी की राजनीति में प्रवेश के बारे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह सबकुछ भाजपा का खेल है। अभी विस चुनाव होने में एक साल बचा है। आगे और क्या-क्या खेल होंगे देखना बाकी है।  अखिलेश यादव ने सॉफ्ट हिंदुत्व के सवाल पर कहा कि मैं जन्म से हिंदू हूं। ऐसा हिंदू हूं, जो सबको साथ लेकर चले। उन्होंने प्रदेश में ओवैसी की एंट्री को भाजपा का खेल बताया है।
अखिलेश यादव ने किसानों आंदोलन पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट कह रहा है कि कानून खराब है और सरकार इसे हटा ले। लेकिन सरकार इसे क्यों नहीं हटा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार कानून नहीं हटाती है तो आने वाले समय में आपकी सरकार का कहीं भी पता नहीं चलेगा।

Exit mobile version