Site icon Asian News Service

अखिलेश का ऐलान: 2022 में सपा सरकार बनने पर लोगों को देंगे 300 यूनिट मुफ्त बिजली

Spread the love


लखनऊ, एक जनवरी (ए)। सपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नववर्ष पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने सभी को नए साल की बधाई दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री देने का ऐलान किया। इसके साथ ही  सिंचाई पूरी फ्री होगी। यह सब घोषणा पत्र में शामिल होगा।
अखिलेश ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2021 को खराब साल बना दिया। बीजेपी जब पिछड़ने लगी तो अब छापे डलवा रही है। उन्होंने कहा कि जिस पर पहले छापा पड़ा था औऱ रकम निकलने लगी तो उसे सपा का बताया गया। इन्हें छापा तो सपा के लोगो पर मारना था लेकिन खुद अपने लोगो पर छापा मार दिया। वह उन्हीं का आदमी निकला। भाजपा खीज निकालने के लिये अब सपा व्यापारी के यहां छापा मारा।

Exit mobile version