Site icon Asian News Service

दोस्त की बेटी के साथ अपनी बेटी को भी फिल्मी अंदाज में किया किडनैप,सामने आई यह वजह,जानें पूरा मामला —

Spread the love


गुरुग्राम, 11 सितम्बर (ए)। गुरुग्राम के भोंडसी इलाके से पुलिस ने दो लड़कियों को छुड़ाया है जिनका अपहरण हो गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस अपहरण में एक लड़की की मां भी शामिल थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि बीते शुक्रवार को दो लड़कियों का अपहरण हो गया था। एक लड़की की उम्र 14 साल और एक की 9 साल है। इस मामले में पुलिस ने रिंकी तिवारी को गिरफ्तार किया है। रिंकी ही इस अपहरण के पीछे की मुख्य साजिशकर्ता थी। रिंकी के साथ पुलिस ने सागर और विकास नामक उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि रिंकी तिवारी 14 साल की लड़की की मां है। रिंकी अपनी एक दोस्त से 26 लाख रुपए उधार ली थी। उधार न चुका पाने के कारण उसने अपनी दोस्त की 9 साल की लड़की को किडनैप करने का प्लान बनाया। किडनैप करने के बाद उसने अपनी दोस्त से 50 लाख की फिरौती मांगी।
पुलिस को इस अपहरण का शक न हो इसलिए रिंकी ने अपनी बेटी को भी किडनैप करवाया। रिंकी एक ढाबा चलाती है। उसके पास एक कार भी है जिसे वो किराए के कैब के तौर पर चलवाती है।
शुक्रवार की शाम रिंकी के दोस्त ने अपने घर पर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया था। उसने रिंकी को भी बुलाया था। पुलिस ने बताया कि रिंकी ने वहां बहला-फुसला कर अपने दोस्त की 9 साल की बेटी को आइसक्रीम खरीदने के लिए भेजा। उसने उसके साथ अपनी 14 साल की बेटी को भी भेजा। दोनों लड़कियों को कैब में बैठा कर सागर और विकास वहां से भाग गए। सागर रिंकी का कैब चलाता है और विकास रिंकी के ढाबे पर काम करता है।
पुलिस ने बताया कि किडनैपिंग के बाद 9 साल की लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की तलाशी शुरू की। रिंकी को पुलिस से पकड़े जाने का डर सताने लगा। उसने अपने दोनों साथियों से कहा कि लड़की को हीरो होंडा चौराहे के पास छोड़ दो। सागर और विकास दोनों लड़कियों को वहां छोड़कर रवाना हो गए। वहां लड़कियों ने सुरक्षा गार्ड को पूरी बात बताई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर लड़कियों को सुरक्षित जगह पहुंचाई।

पुलिस की डिप्टी कमिश्नर उपासना ने बताया कि हमारी टीम ने दोनों लड़कियों को बचा लिया और तीनों आरोपियों को पकड़ भी लिया।

Exit mobile version