Site icon Asian News Service

प्राइवेट अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट समेत एक और युवती से एक कर्मचारी करता रहा दुष्कर्म,फिर-

Spread the love

रेवाड़ी,24 सितम्बर (ए)। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली 2 लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है। अस्पताल के ही ऑपरेशन थिएटर में कार्यरत कर्मचारी उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया। वह लगातार लड़कियों को धमकाता रहा। जब लड़कियां उससे तंग आ गई तो हिम्मत जुटा उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी। जिसके बाद बावल थाना पुलिस ने दोनों युवतियों की शिकायत पर अलग-अलग FIR दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। एक युवती रिसेप्शनिस्ट तो दूसरी हेल्पर मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के बावल कस्बा में बने एक प्राइवेट अस्पताल में रिसेप्शन पर युवती काम करती है। उसके साथ अस्पताल में ही ऑपरेशन थिएटर में काम करने वाले सोनू नाम के शख्स ने दिसंबर 2021 में दुष्कर्म किया। उसने युवती को मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने अप्रैल 2022 में फिर डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में ही हेल्पर के तौर पर काम करने वाले दूसरी लड़की के साथ भी सोनू ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने दोनों ही लड़कियों को किसी को रेप के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एक की उम्र 18, दूसरी की 22 साल बावल पुलिस की जांच के मुताबिक इस मामले में एक लड़की की उम्र महज 18 साल है। वहीं दूसरी की उम्र 22 साल है। यह दोनों ही आरोपी सोनू की हवस का शिकार हुई। दोनों को डरा धमकाकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने अस्पताल में ही उनकी इज्जत लूटता रहा। आरोपी बार-बार दुष्कर्म करने लगा तो पुलिस तक पहुंची लड़कियां पुलिस ने बताया कि आरोपी की धमकी की वजह से दोनों लड़कियां बहुत डर गई थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी बार-बार उनके साथ दुष्कर्म करने लगा। इससे वह परेशान हो गई। जिसके बाद तंग आकर उन्होंने हिम्मत की और शुक्रवार शाम बावल थाना पुलिस को शिकायत कर दी। बावल थाना पुलिस ने भी मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। बावल थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि आरोपी सोनू को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Exit mobile version