Site icon Asian News Service

जयमाल से पहले दूल्हे ने दिया दुल्हन को धक्का, फिर तोड़ डाली माला, जानें पूरा माजरा

Spread the love

अलीगढ़, 10 दिसंबर (ए)। यूपी के अलीगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई हैं जहाँ बेसब्री से बारात का इंतजार कर रही दुल्हन को उस समय अभद्रता का शिकार होना पड़ा जब यहां शराब के नशे में दूल्हा बारातियों संग पहुंचा था, दूल्हा जैसे ही जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा तो उसने दुल्हन से हाथापाई शुरू कर दी। दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज से ही धक्का दे दिया। इसके बाद माला भी तोड़ डाला। दूल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की वालों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। रात को ही पुलिस बुलाई गई, तब जाकर बारातियों को बंधन मुक्त कराया गया। 
मामला अलीगढ़ जिले के थाना क्वार्सी क्षेत्र का है। योगेन्द्र सिंह की बेटी चांदनी की शादी रामपुर जिले के मिलकराजपुjर निवासी रमेश बाबू के बेटे रूपेंद्र कुमार के साथ तय हुई थी। बताते हैं कि गुरुवार की रात नाचते-गाते बाराती अलीगढ़ पहुंचे थे। घोड़ी पर सवार दूल्हा शराब के नशे में टुल्ल था। बारात चढ़त के दौरान ही दूल्हे ने हंगामा कर दिया। जयमाल के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो उसने दुल्हन को भी नहीं बख्शा उससे भी जमकर अभद्रता की। दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर से धक्का दे दिया और फिर माला भी तोड़कर फेंक दिया। इतना ही नहीं दूल्हे ने दुल्हन के मायके वालों के साथ फोटो कराने से मना कर दिया। दूल्हे की इन हरकतों को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में अपना अपना हिसाब करने की बात पर समझौता करा दिया।

Exit mobile version