भागलपुर: 20 जुलाई (ए
उन्होंने बताया कि व्यक्ति की 55 वर्षीय पत्नी भी संक्रमित पाई गईं।
अस्पताल के अधीक्षक एच. पी. दुबे ने बताया, ‘‘जेएलएनएमसीएच में भर्ती 65 वर्षीय मरीज और उनकी 55 वर्षीय पत्नी, दोनों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या दो हो गई है।’’
उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों का गहन चिकित्सकीय निगरानी में उपचार किया जा रहा है और चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, 15 जुलाई को व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उनका एक निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया और बाद में कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देने पर उन्हें जेएलएनएमसीएच स्थानांतरित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनकी पत्नी की भी जांच कराई गई, जिसमें वह भी संक्रमित पाई गईं।
दुबे ने बताया, ‘‘कोविड-19 संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) को संक्रमित दंपति के लालूचक स्थित आवास के आसपास रहने वाले लोगों की जांच कराने का निर्देश दिया गया है।’’