ब्लूस्टोन ज्वेलरी का त्योहारी अवधि में कारोबार 45 प्रतिशत बढ़ा

व्यापार 
Spread the love

नयी दिल्ली: नौ नवंबर (ए) आभूषण खुदरा विक्रेता ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड का एक अक्टूबर से आठ नवंबर के बीच कारोबार सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़ा। इस अवधि में धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहार भी शामिल हैं।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कारोबार से जुड़े शुरुआती आंकड़े साझा किए और बताया कि कारोबार में यह वृद्धि मुख्य रूप से खरीदारों की संख्या बढ़ने से हुई, जबकि औसत प्राप्ति पिछले साल की समान अवधि के स्तर पर ही रही।

ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव सिंह कुशवाहा ने कहा, ‘‘इस साल त्योहारों के दौरान अधिक उपभोक्ता ब्लूस्टोन के आभूषण खरीद रहे हैं। यह डिजाइन आधारित हमारे उत्पादों की मजबूती और विभिन्न कीमतों पर अलग तरह के आभूषण उपलब्ध कराने की हमारी क्षमता को दर्शाता है।’’